ए.के.जैन ने करायी थी प्रमुख सचिव आवास की हत्या: डीडी मिश्रा

D D Mishra
लखनऊ। प्रमुख सचिव आवास हरमिन्दर राज ने आत्म हत्या नहीं की थी बल्कि एडीजी रेलवे ए.के. जैन ने उनकी हत्या करायी थी। मामले की जांच कर उसमे फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। डीआईजी फायर देवेन्द्र दत्त मिश्र ने एक-एक बाद आरोप लगाते हुए माया सरकार के होश उड़ा दिए। इसके बाद तो जैसे पुलिस महकमें में भूचाल आ गया। डीआईजी डीके ठाकुर अपने लाव लश्कर के साथ श्री मिश्रा के इन्दिरा भवन स्थित कार्यालय पहुंचे और कुछ देर बात चीत के बाद उन्हें दो पुलिस कर्मी घसीटते हुए कार्यालय से बाहर ले आए।

श्री मिश्रा को जबरन चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया। माया राज में यदि किसी ने भी मायावती के खिलाफ व उनके करीबियों के खिलाफ मुंह खोला तो उसे उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही हुआ अग्निशमन विभाग के डीआईजी डीडी मिश्रा के साथ, जिन्होंने मायावती सरकार पर भ्रष्टiचार के आरोप लगाए। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने मायावती के करीबी कहे जाने वाली एडीजी ए.के. जैन के बारे में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रमुख सचिव आवास रहे हरमिन्दर राज सिंह की हत्या करायी थी। ज्ञात हो कि 28 नवम्बर 2009 में हरमिन्दर राज सिंह का शव उनके घर में मिला था जिसके बारे में कहा गया कि उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सूत्रों की माने की हरमिन्दर की पत्नी ने भी इस बात का उठाया था कि उनके पति ने आत्म हत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गयी है लेकिन कुछ समय बाद प्रशासनिक दबाव के आगे उन्होंने अपने आरोप वापस ले लिए थे। अब हालात यह हैं कि सरकार उन्हें मानसिक रोगी घोषित करने पर तुल गयी है। श्री मिश्रा को छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया है जहां किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गयी है। चिकित्सक उनकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने यह आरोप भी लगाया है कि सरकार की शह पर अग्निशमन विभाग में करोड़ों के घोटाले किए गये तथा उनके ऊपर गलत सामग्री खरीद का दबाव बनाया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+