काले धन पर बोले पीएम साहब, कहा मैं कोई ज्योतिषी नहीं

मनमोहन सिंह ने कहा कि इस समय भारत के पास अच्छे अवसर है, जिसकी वजह से देशवासियों को पैसे के कमाने के लिए भारत छोड़कर विदेश नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि कालेधन का हिसाब क्या है और इसे आने पर कितना समय लगेगा तो मनमोहन सिंह ने गुस्से से कहा कि मै कोई ज्योतिषी नहीं हूं, जो यह बता सकूं। हम कोशिश कर रहे हैं, हम दूसरे देशों के सहयोग के बिना यह काम नहीं कर सकते हैं, ऐसे में इस बात की सफलता देशों के सहयोग पर निर्भर करेगी।
मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि जी-20 के बयान में कर धोखाधड़ी और कर चोरी रोकने के लिए भारत की बैंकिंग पारदर्शिता और सूचनाओं के आदान प्रदान की मांग को शामिल किया गया है। जो कि हमारे एजेंडा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मनमोहन सिहं ने यह बात जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।












Click it and Unblock the Notifications