भंवरी देवी कांड में गवाह शहाबुद्दीन को भेजा गया जेल

गौरतलब है कि शाहबुद्दीन का सीबीआई ने लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया था। मालूम हो कि बीते 25 अक्टूबर को सीबीआई शाहबुद्दीन को दिल्ली लेकर आई थी और फिर उससे पूछताछ के बाद उसे जोधपुर वापस छोड़ दिया गया था। पिछले दिनों यह बताया गया था कि शहाबुद्दीन ने सीबीआई को जानकारी दी है कि भंवरी देवी के अपहरण में शामिल लोगों को आपस में बातचीत करने के लिए जो मोबाइल सिम दी गई थी, वो केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा, कांग्रेसी विधायक मलखान सिंह विश्नोई ने उपलब्ध कराई थी।
ये सभी सिम फर्जी नाम से हासिल की गई थी। सीबीआई ने शहाबुद्दीन के घर से कुछ दस्तावेज भी जप्त किए थे, जिनमें वर्कशॉप में बनने वाले उपकरणों के खरीददारों और गाडियों की खरीद व बिक्री संबंधी दस्तावेज शामिल थे।
गौरतलब है कि ऐसा कहा जा रहा है कि नर्स भंवरी को गायब कराने में कांग्रेसी नेता परसराम मदेरणा के पुत्र महिपाल मदेरणा का हाथ है। भंवरी और महिपाल मदरेणा के बीच में अवैध संबध थे जिसको भंवरी ने सीडी में कैद कर रखा था और वो महिपाल मदरेणा को ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते महिपाल ने भंवरी का अपहरण करवा दिया है। भंवरी के परिजनों ने आशंका जतायी है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications