हर हालत में सरकार जनलोकपाल बिल लागू करे : अन्ना हजारे

अन्ना ने कहा उनका आंदोलन थमा नही हैं। अगर कांग्रेस शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल नहीं लेकर आती है तो वह फिर से अनशन करेगें। आज अन्ना स्थायी समिति की बैठक का भी हिस्सा बनेगें। बैठक के बाद वह प्रेस वार्ता करेगें और पूछे गये सारे प्रश्नों का जवाब देगें।
मौन व्रत तोड़ने के बाद अन्ना ने यह भी कहा कि उनका मौन व्रत किसी के खिलाफ नहीं था बल्कि रामलीला मैदान में चले 12 दिन के अनशन के बाद उनकी शक्ति चली गयी थी, इसलिए अपनी ऊर्जा वापस लाने के लिए अन्ना ने मौन व्रत रखा था। मालूम हो कि अन्ना 16 अक्टूबर से मौन व्रत पर थे।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे कल दोपहर से अपने गांव रालेगढ़ सिद्धि से दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे औ देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद अन्ना आज सबसे पहले बापू की समाधी स्थल पर पहुंचे। वो करीब 7 बजे राजघाट पहुंचे और उन्होंने थोड़ी देर तक वहां ध्यान लगाया। उसके बाद उन्होंने मौन व्रत तोड़ दिया। अन्ना को डॉक्टरों ने भी सलाह दी थी कि वह अपना मौन व्रत तोड़ दें क्योंकि इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications