अन्ना हजारे ने तोड़ा मौन व्रत, कहा अब दूंगा सबको जवाब

Anna Hazare
नई दि्ल्ली। अब तक की सबसे बड़ी खबर समाजसेवी अन्ना हजारे से जुड़ी आ रही है। अन्ना हजारे स्टैंडिग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आये अन्ना हजारे ने अब से थोड़ी देर पहले अपना मौन व्रत तोड़ दिया है। वह कल दोपहर से अपने गांव रालेगढ़ सिद्धि से दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे और देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद वो आज सबसे पहले बापू की समाधी स्थल पर पहुंचे। वो करीब 7 बजे राजघाट पहुंचे और उन्होंने थोड़ी देर तक वहां ध्यान लगाया, उसके बाद उन्होंने मौन व्रत तोड़ दिया। अन्ना के साथ उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया थे। जिन्होंने यह जानकारी मीडिया को दी।

मौन व्रत तोड़ने के बाद अन्ना ने कहा कि उनका मौन व्रत किसी के खिलाफ नहीं था, बल्कि रामलीला मैदान में चले 12 दिन के अनशन के बाद उनकी शक्ति चली गयी थी, इसलिए अपनी ऊर्ज वापस लाने के लिए अन्ना ने मौन व्रत रखा था। मालूम हो कि अन्ना 16 अक्टूबर से मौन व्रत पर थे। आपको बता दें कि थोड़ी देर बाद अन्ना हजारे एक प्रेस वार्ता करेगें और अपने और अपनी कोरकमटी से जुड़े हर सवाल का जवाब देगें।

सबको उम्मीद है कि अन्ना की ओर इस बार काफी कुछ कहा जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों उनकी टीम के सदस्यों के साथ बहुत कुछ हुआ है जिसकी वजह से उनकी कोर कमेटी ही सवालों के घेरे में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना के शब्द किस के खिलाफ और किसके पक्ष में निकलते है। वैसे अन्ना को डॉक्टरों ने भी सलाह दी थी कि वह अपना मौन व्रत तोड़ दें क्योंकि इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+