कर्नाटक : पूर्व सीएम येदियुरप्पा को एक मामले में मिली बेल

कर्नाटक हाई कोर्ट ने गुरूवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा को जमीन के कथित अवैध आवंटन के एक मामले में सशर्त जमानत दे दी लेकिन दूसरे मामले में फैसला कल तक के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
अगर बाकी के मामलों में बेल होती तो येदियुरप्पा आज जेल से रिहा होते लेकिन अब उन्हें कल तक का इंतजार करना होगा। जिस मामले में उन्हें जमानत मिली है उसके लिए बीएस येदियुरप्पा को पांच लाख रुपए मुचलका राशि जमा करने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने का आदेश दिया गया है।
गौरतलब है कि संतोष हेगड़े की रिपोर्ट के बाद अवैध खनन के आरोपी बनें बी.एस येदियुरप्पा पिछले 20 दिनों से जेल में हैं। गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर येदियुरप्पा ने लोकायुक्त की अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस बारे में जब गडकरी से पूछा गया तो भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications