बढ़ सकते हैं एलपीजी-डीजल के दाम, रेड्डी बुला सकते हैं मीटिंग

LPG
नई दि्ल्ली। पहले से ही महंगाई की मार सह रहे देश के आम आदमी के लिए आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं। पीटीआई के मुताबिक आने वाले दिनों में डीजल और एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

जिसकी वजह से पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने ईजीओएम की बैठक बुलाने की मांग की है। खबर आ रही है कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मिलने के बाद रेड्डी ने ईजीओएम बैठक की मांग की है। अगर वाकई में ऐसा होता है तो आम आदमी तो त्राहि-त्राहि करने लगेगा।

सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें इसलिए भी है क्योंकि संसद का शीतकालीन सत्र 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। सरकार पर जनलोकपाल बिल को लेकर पहले से ही काफी दवाब है, ऐसे में अगर एलपीजी के दाम बढ़े तो यह विपक्ष को एक सुनहरा मौका दे देगे सरकार की खाट खड़ा करने का।

आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी किए जाने की खबर आई थी। कहा गया था कि तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के चलते पेट्रोल के दामों में 1.82 रूपए की बढ़ोतरी की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+