ना खाता ना बही, जो केजरीवाल कहें वो ही सही : दिग्विजय सिंह

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव राजा दिग्विजय सिंह ने अन्ना टीम पर वार किया है। उन्होंने टि्वटर पर टि्वट किया है कि 'ना खाता ना बही, जो केजरीवाल कहें वो ही सही'। दिग्विजय की ओर से यह बात उस संदर्भ में कही गयी है जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि वो कांग्रेस के खिलाफ प्रचार तब तक करते रहेगें जब तक सरकार जनलोकपाल बिल अमल में नहीं लाती है।

केजरीवाल से पहले सभी ने सोच लिया था कि कोर कमेटी भंग हो जायेगी लेकिन केजरीवाल के बैठक के बाद कोर कमेटी भंग नहीं हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार को दूर करने का बीड़ा उठाये हुए हैं, अब वही लोग इसमें लिप्त बताये जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह लोगों का ध्यान हिंदू आतंकवाद से हटाने के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे को अपना हथियार बना रहे हैं। उनका प्लान ए जो कि रामदेव के रूप में था, फेल हो चुका है। प्लान बी अन्ना हजारे के रूप में था, जो कि विवादों में आ गया है और भाजपा-आरएसएस प्लान सी के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिस पर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आयी है कि हमारे ए, बी और सी प्लान तो दिग्विजय ने बता दिये हैं। लोगों पर कीचड़ उछाल कर दिग्गी कांग्रेस का प्लान डी अमल में ला रहे हैं जिसका मतलब होता है डर्टी पब्लिसिटी। दिग्विजय का दिमाग बुरी तरह से खराब हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+