डॉक्टरों के चलते बहुत जल्द टूटेगा अन्ना का मौन व्रत

डॉक्टरों ने कहा है कि मौन व्रत के चलते अन्ना का ब्लडप्रेशर बढ़ रहा है, जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। वो बहुत ज्यादा सोच रहे हैं लेकिन अपने विचार व्यक्त नहीं कह पा रहे हैं जिसके चलते उनके दिमाग पर गहरा असर हो रहा है, जो उनके तंत्रिका-तंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हालंकि ऐसी किसी भी बात का जिक्र अन्ना ने अपने ब्लॉग पर नहीं किया है।
जबकि उन्होंने लिखा है कि वो आने वाले 3-4 दिनों में अपना व्रत तोड़ देगें। क्योंकि वो अपनी समर्थकों से खुली चर्चा करना चाहते हैं। जो कि उनके बिना व्रत तोड़े नहीं हो सकता है। खैर कारण जो भी हो लेकिन इतना तय है कि आने वाले तीन-चार दिनों में आपको अन्ना की गरजती आवाज सुनने को मिलेगी। क्योंकि सबको उम्मीद है कि लगातार हो रहे टीम अन्ना पर वार के चलते अन्ना अब गरजेगें तो बहुत ज्यादा बरसेगें। खुशी की बात यही है कि अन्ना का मौन व्रत टूटने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications