सोनिया खेल रही हैं मनमोहन के साथ राजनीतिक खेल: स्वामी

उन्होंने कहा कि राहुल के प्रधानमंत्री बनने से देश और बर्बादी की तरफ बढ़ेगा और मनमोहन को पद से हटाने का अभियान सोनिया और राहुल के चापलूस चला रहे हैं। जनता पार्टी अध्यक्ष ने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में मनमोहन का बचाव करते हुए कहा कि इस प्रकरण में उनके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती।
स्वामी ने सोनिया पर साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा विधेयक के जरिये आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस को सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिये गत 25 अक्तूबर को एक पत्र सौंपा है और अगर 10 नवम्बर तक प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की जाती है तो वह दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि एयरसेल को लाइसेंस आबंटन में भी घोटाला हुआ है और वह इस मामले में भी नयी याचिका दायर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications