उत्‍तर प्रदेश में पैदा हुई दुनिया की सात अरबवीं बच्‍ची

New Born
लखनऊ/बागपत। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल इलाके में सुबह 7:20 बजे एक बच्‍ची का जन्‍म हुआ। एक एनजीओ व आला अधिकारियों का दावा है कि माल के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पैदा हुई यह बच्‍ची सात अरबवीं बच्‍ची है। वहीं बागपत के अधिकारियों का दावा है कि वहां पिंकी पवार ने सात अरबवीं बच्‍ची को जन्‍म दिया है। असल में संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या परिषद ने माल इलाके में चार महिलाओं और बागपत की पिंकी पवार को चुना गया था कि वो सात अरबवें बच्‍चे को जनम देंगी। वहीं संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अपनी वेबसाइट में फिलिपींस की राजधानी मनीला में जन्‍में बच्‍चे को सात अरबवां बच्‍चा करार दिया है।

सोमवार को सुबह होते ही देश भर के न्‍यूज चैनल और एजेंसियों के बीच सात अरबवें बच्‍चे को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया। कंफ्यूजन इसलिए हुआ क्‍योंकि यह कोई भी तय नहीं कर सकता कि सात अरबवां बच्‍चा कौन सा है। लखनऊ में जन्‍मीं बच्‍ची से पहले भी हो सकता है कई बच्‍चों ने जन्‍म लिया हो। लेकिन हमारे लखनऊ संवाददाता सौरव मौया के मुताबिक माल इलाके में पैदा हुई बच्‍ची को सात अरबवीं बच्‍ची का दर्जा मिला है। संवाददाता के मुताबिक बागपत की पिंकी के बच्‍चे को लेकर अधिकारी कई दावें कर रहे हैं।

अब अगर संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट की मानें तो मनीला में बच्‍चे के पैदा होते ही जश्‍न शुरू हो गया। अब सवाल यह उठता है कि इन तीनों या फिर दुनिया भर में 7:20 बजे हजारों बच्‍चों में से कौन सा बच्‍चा सात अरबवां है, यह स्‍पष्‍टीकरण संयुक्‍त राष्‍ट्र को देना होगा, क्‍यों कि ये बच्‍चे जब बड़े होंगे तो अपने माता-पिता से जरूर पूछेंगे कि जब वो पैदा हुए, तब इतना कंफ्यूजन कैसे क्रिएट हुआ।

खैर इन बच्‍चों के पैदा होने के साथ-साथ दुनिया की आबादी सात अरब के पार हो गई। इसी के साथ ही इस बढ़ती आबादी के पालन-पोषण और रहने को लेकर तमाम चिंताएं बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+