मुंबई विस्फोट की जांच के भविष्य पर फैसला जल्द: चिदंबरम

मुंबई विस्फोट में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर नाराजगी का संकेत देते हुए गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि जांच के बारे में आगे क्या करना है इस बारे में जल्द ही समीक्षा की जाएगी। चिदंबरम ने कहा कि कई सुराग मिले हैं लेकिन किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई पक्का साक्ष्य नहीं मिल पाया है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमें तय करना है कि मुंबई मामले की जांच में क्या करना है। 13 जुलाई से लेकर अब तक काफी लंबा समय बीत चुका है और हम चिन्तित हैं। सवालों के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बात नहीं की है लेकिन इस मुद्दे पर वह जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
महाराष्ट्र की आतंकवाद रोधी इकाई और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रहे हैं। मुंबई में 13 जुलाई 2011 को तीन जगहों पर हुए बम विस्फोटों में 24 लोगों की मौत हो गयी थी। इस बीच सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications