पार्टी में मतभेदों से चिंतित मुलायम सिंह

Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में आपसी गुटबाजी को लेकर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की चिंता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसीलिए मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर नसीहत देते हुए कहा है कि वह आपसी मतभेद भुलाकर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को विजयी बनायें।

मुलायम ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि 2012 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सत्ता का दरवाजा उत्तर प्रदेश के परिणामों से ही खुलेगा। उन्होंने पार्टी नेताओं को आपसी कलह से ऊपर उठने की नसीहत देते हुए कहा कि सपा की सरकार बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं आपसी तालमेल बनाये रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के दांव सिखाते हुए बताया कि वह अर्जुन की तरह सिर्फ चिडिय़ा की आंख पर ही अपना निशाना साधें और चुनाव में प्रदेश में सपा की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान लगा दें।

सपा मुखिया ने समझाया कि चुनाव नजदीक है इसलिए जनस पर्क अभियान तेज कर दें। प्रत्याशियों पर निर्भर है कि वह अपना प्रचार कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मौका बेहतर है, इसका फायदा उठाना चाहिए। प्रदेश सरकार से जतना ऊब चुकी है, इसका लाभ उठाने से नहीं चूकना चाहिए और जनता के समक्ष सपा को बेहतर विकल्प के रूप में पेश करें। सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टतम सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि इतनी भ्रष्ट सरकार है जो काले धन के सहारे एक बार फिर चुनाव जीतने का स्पप्न देख रही है। मुख्‍यमंत्री मायावती द्वारा स्वयं की मूर्ति लगवाने पर उन्होंने कहा कि मायावती अपनी लगवायी गयी मूर्तियों में भी कमीशन लेना नहीं भूलीं। सपा मुखिया ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर बसपा राज में हुए घोटालों की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+