बैंगलोर में मैटेलिका बैंड का खाता सीज

जिला प्रशासन ने प्रोग्राम को देखने के लिए टिकट लेने वाले लोगों को टिकट की राशि वापिस करने के लिए मैटेलिका बैंड के बैंक खाते को सीज करने का निर्णय लिया है जिसके लिए प्रशासन ने आज इंडियन बैंक की बैंगलोर स्थित शाखा को फैक्स किया है।
बैंक खाते को सीज करने के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा कंपनी को बैल्क लिस्ट करने की कार्रवाही भी की जा रही है। मैटेलिका बैंड ने गुडग़ांव में 28 अक्टूबर को एक प्रोग्राम करने की अनुमति जिला प्रशासन से ली थी जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रूपये की राशि की बैंक गारंटी दी थी। लेकिन उन्होंने बिना जिला प्रशासन को सूचना दिये और बिना किसी सलाह के प्रोग्राम रद्द कर दिया जिस कारण टिकट धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications