दिग्विजय सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं : नीतीन गडकरी

Digvijay Singh
लखनऊ। लगातार आरएसएस और भाजपा को एक आतंकी संगठन साबित करने में जुटे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर खुले मंच से कहा कि दिग्विजय सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उन्हें आराम करने की जरूरत है।

मैनें उन्हें माफ कर दिया है क्योंकि एक बीमार आदमी से लड़ा नहीं जाता है। वैसे उन्होंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि अगर दिग्विजय में हिम्मत है, तो वे मेरे ऊपर सीधा भ्रष्टाचार का आरोप लगायें, मैं उनके खिलाफ क्रिमिनल केस करुंगा।

नीतीन गडकरी ने यह बात लखनऊ के मंच से कही। दिग्विजय का परिहास उड़ाते हुए गडकरी ने कहा कि दिग्गी राजा की इन्हीं करतूतों के चलते उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि देश में चल रहे आंदोलन जैसे अन्ना हजारे आंदोलन और बाबा रामंदेव आंदोलन को भाजपा और आरएसएस का समर्थन है। संघ की कारगुजारियां आतंकी गतिविधियों में लिप्त है, अपनी ओर से ध्यान हटाने के लिए संघ और भाजपा ऐसे आंदोलन को तूल दे रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव को भाजपा का ए प्लान, अन्ना हजारे को बी प्लान और श्री श्री रविशंकर को भाजपा का सी प्लान बताया है। इससे पहले अन्ना हजारे ने भी दिग्विजय सिंह को अपना मानसिक इलाज कराने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+