काग्रेंस प्रमुख ने लगाई शीला से छठ के अवकास की गुहार
नयी
दिल्ली। छठ पूजा के दिन एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा इंकार करने के एक दिन बाद दिल्ली काग्रेंस के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने उनसे कहा है कि शहर में रहने वाले पूर्वांचल के 40 लाख लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए वह अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। id="toptextpromo">दिल्ली
काग्रेंस प्रमुख ने शीला से छठ पर अवकाश घोषित करने पर विचार को कहा उन्होंने शीला को पत्र लिखकर कहा कि सरकार को एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। गौरतलब है कि शीला और अग्रवाल के रिश्ते बहुत मधुर नहीं माने जाते। अग्रवाल ने कहा कि मैंने शीला दीक्षित को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हमें
यहां रह रहे पूर्वांचलियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भाजपा ने यह मुद्दा उठाया है और हम उनको इस मामले में राजनीति करने की छूट नहीं दे सकते। और सभी दल इसको राजनीति बता रहे है क्योंकि एक तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सार्वजनिक अवकास पर रोक लगा जा रही है वही दूसरी तरफ दिल्ली काग्रेंस के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल उनसे छुट्टी की गुहार लगा रहे है।











Click it and Unblock the Notifications