भारत और चीन के बीच हो सकता है कारगिल जैसा युद्व

india china
नयी दिल्ली। पिछले कुछ वर्षो से लेह लद्दाख्‍ा तथा अरूणांचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में बढती चीन की दखलअंदाजी को देखते हुए रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि चीन किसी भी समय कारगिल जैसी स्‍थिति पैदा कर सकता है। अब भारत-चीन के मूद्दे को गंभीरता से लेकर स्‍थाई फैसला करना जरूरी हो गया हैं।

सामरिक मामलों के विशेषज्ञ संस्थान आईडीएसए ने आगाह किया है कि चीन भारत को सबक सिखाने के मकसद से देश में कारगिल जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। उसने कहा है कि यह एक सीमित युद्ध हो सकता है। रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीमित आक्रामकता सीमा के निश्चित क्षेत्र में और सीमित समय के लिए हो सकती है।

यह आक्रामकता आपसी बातचीत के बाद खत्म हो जायेगी। भारत चीन संघर्ष के बारे में विचार शीर्षक वाली अली अहमद द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में एशिया की इन दो बड़ी शक्तियों के बीच संभावित विवादपूर्ण परिदृश्य की परिकल्पना की गयी है। रिपोर्ट में कहा गया कि कारगिल जैसी स्थिति तैयार करने के पीछे चीन का मकसद भारत को सबक सिखाना होगा ताकि भारत के उदय को प्रभावित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+