यूपी में भाजपा का पूर्ण बहुमत से जीत का दावा

BJP national president Nitin Gadkari
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए भाजपा ने कहा है कि उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा। पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबन्धन की स भावनाओं से भी इन्कार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने माना कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में 125 से 135 के बीच सीटें जीत रही है लेकिन यदि नये लोगों को जोड़ लिया जाये तो यहां अपने बलबूते सरकार बनायी जा सकती है।

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने स्वीकार किया कि नये लोगों को जोडऩे में सफलता मिल गयी तो पूर्ण बहुमत आ जायेगा। गडकरी ने कहा कि पार्टी पहले या बाद में समाजवादी पार्टी अथवा बहुजन समाज पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा में नूराकुश्ती होने का आरोप लगाया और कहा कि यह तीनों मिलकर प्रदेश को खोखला कर रहे हैं। प्रदेश की मायावती सररकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ तो किसान आत्महत्या कर रहे हैं और बिजली मिल नहीं रही है वहीं दूसरी ओर दस हजार करोड़ रुपये की मूर्ति लगवाई जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्‍यमंत्री मायावती तो अपनी मूर्ति इसलिए लगवा रही हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उनके बाद उनकी मूर्ति कोई नहीं बनवायेगा। गडकरी ने कहा कि एक तरफ बाइस हजार करोड़ रुपये फार्मूला वन कार रेस में खर्च हो रहा है वहीं दूसरी ओर 67 फीसदी लोगों को बिजली नहीं मिल रही है, रोजगार है नहीं है, चालीस प्रतिशत बच्चे जन्म लेते ही मर जाते हैं। उन्होंने महंगाई के लिए केन्द्र सरकार को भी जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर गोवंश की हत्या पर रोक, राम जन्मभूमि निर्माण के लिए प्रयास और किसान अपने उत्पादन का दाम स्वयं तय करेगा। भाजपा ने मायावती सरकार के खिलाफ 15 से 25 नव बर के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+