सोमनाथ की तर्ज बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

भाजपा उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रवाद और संस्कृति भाजपा का आधार रहा है। पार्टी की प्राथमिकता में राम जन्मभूमि राष्ट्रीय दृष्टिi से स्थायी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी सहमति के आधार पर मंदिर निर्माण चाहती है। न्यायालय या आपसी सहमति से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो पार्टी की ताकत बढऩे पर सोमनाथ की तर्ज पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भी अपने पिछले वर्ष की 30 सित बर के आदेश में माना है कि राम जन्मभूमि वहीं है जिस स्थान पर लोग मानते हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी नहीं कहा है कि वह राम जन्मभूमि नहीं है। श्री मिश्र ने कहा कि हमारा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा। इस मसले पर भाजपा किसी भ्रम में नहीं है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व जीवन दर्शन है इससे हटने का सवाल ही नहीं उठता लेकिन इसका यह मतलब नहीं लगाया जाना चाहिए कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है।
कलराज मिश्र ने दोहराया कि पार्टी सत्ता में रहे या न रहे मंदिर निर्माण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि संगठन जिसे तय करेगा उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व वाली पार्टी है जबकि सपा व बसपा में एक व्यक्ति की सत्ता चलती है। गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों को लेकर काफी गुटबाजी बढ़ गयी थी। कार्यसमिति की बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को गुटबाजी दूर करने की अपील करनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications