बीबीसी दे रहा लंदन की महारानी के निधन का प्रशिक्षण
लंदन।
बीबीसी इन दिनों अपने सभी समाचार प्रस्तोताओं को ब्रिटेन की महारानी का निधन होने की सूरत में उनकी मृत्यु की घोषणा किस प्रकार की जाए, इसका प्रशिक्षण दे रहा है। वर्ष 2002 में राजमाता के निधन की घोषणा के तौर तरीकों को लेकर बीबीसी को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। id="toptextpromo">वरिष्ठ
समाचार वाचक पीटर सिसोन स्लेटी रंग के सूट और मैरून रंग की टाई लगाकर स्क्रीन पर राजमाता के निधन की घोषणा करने चले गए थे। इस बार भी इसी प्रकार की फजीहत से बचने के लिए समाचार प्रस्तोताओं को महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा करने के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। दी संडे टाइम्स समाचारपत्र ने यह जानकारी दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बीबीसी
के कालेज आफ जर्नलिज्म में समाचार वाचकों को एक छद्म वीडियो दिखाया जा रहा है जिसमें ह्यू एडवर्ड महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा कर रहे हैं। दैनिक ने एक बीबीसी सूत्र के हवाले से बताया कि सभी समाचार संगठनों की तरह बीबीसी भी योजना बनाकर काम करता है। हम कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है। दैनिक ने लिखा है कि अलमारी में सादगीपूर्ण कपड़ों का सेट रखा रहता है ताकि इस प्रकार की घोषणा करने के लिए समाचार प्रस्तोता उन्हें तुरंत पहन सकें।











Click it and Unblock the Notifications