बैंगलोर पहुँचे आडवाणी ने भाजपा का किया बचाव लेकिन कांग्रेस को कोसा

येदुरप्पा मामले में पार्टी का बचाव करते हुए केन्द्र सरकार पर धावा बोला। भाजापा का गुणगान करते हुए आडवाणी ने कहा कि येदुरप्पा पर कार्रवाई में पार्टी ने जरा भी देरी नहीं की। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आरोप लगा देना और उसको सिद्ध करना दो अलग-अलग बातें हैं।
स्वतंत्र भारत की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार यूपीए को करार देते हुए आडवाणी ने कहा कि देश इस भ्रष्ट तंत्र ऊब चुका है, इसका जवाब वो आने वाले चुनाव में देगा। मंच से बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि इतनी भ्रष्ट सरकार उन्होंने कभी नहीं देखी। मनमोहन सिंह को लाचार और कमजोर प्रधानमंत्री करार देते हुए आडवाणी ने कहा कि उन्हें तो तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ देना चाहिए।
सबको उम्मीद थी कि आडवाणी यहां पर रेड्डी ब्रदर्स और कर्नाटक के पूर्व सीएम येदुरप्पा पर अपनी बात कहेगें लेकिन आडवाणी ने इन दोनों ही मु्द्दों पर अपनी सफाई नहीं दी। आपको बता दें कि येदुरप्पा अवैध खनन मामले में जेल की हवा खा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications