नरेंद्र मोदी ने की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात

आश्रम के प्रवक्ता मेहुल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी अंकलावदी में ध्यान के लिए आए थे और यह एक निजी मुलाकात थी। शर्मा ने कहा कि मोदी शिष्टाचार भेंट के लिए यहां आए। जब कभी गुरूजी (रविशंकर) गुजरात में होते हैं मोदी उनसे मिलने आते हैं। उन्होंने बताया कि गुरूजी ने सुबह में ध्यान किया और मोदी भी उनके साथ थे।
बैठक में कुछ भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुयी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि रामदेव और अन्ना हजारे भाजपा और संघ के प्लान ए और प्लान बी हैं और श्री श्री रवि शंकर प्लान सी हैं। लेकिन मेहुल ने बताया कि उन लोगो के बीच किसी भी तरह की काई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications