कांग्रेस, बसपा की नाकामी जनता तक पहुंचा रहे मुलायम

Samajwadi Party supremo Mulayam singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश में कांग्रेस व बसपा की नाकामियों के दम पर चुनाव जीतने का दम भर रही रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं व पार्टी प्रत्याशियों से अपील की है कि वह बसपा व कांग्रेंस सरकार की नाकामी को जनता के सामने रखें।

पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव फतह करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा की निर्णायक भूमिका होगी। मुलायम ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि प्रत्याशी जनस पर्क अभियान और तेज करें। जनता के बीच कांग्रेस व बसपा की नाकामियों को ले जायें और सपा के पक्ष में माहौल बनायें। उन्होंने कहा कि यह उन प्रत्याशियों के लिये भी मौका है जो खुद को कमजोर मान रहे हैं। किसी प्रत्याशी को खुद को कमजोर नहीं आंकना चाहिए, पूरे विश्वास के साथ चुनाव मैदान में डटें।

मुलायम सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए अब देर नहीं करनी चाहिए। प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्याशी यदि अभी से प्रचार में लगेंगे तो राज्य में अगली सरकार सपा की होगी। उन्‍होंने कहा कि यह तो तय है कि प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी से जनता त्रस्त हो चुकी है और वह मायावती की सरकार को हटाना चाहती है। प्रदेश में सपा से बेहतर कोई ठोस विकल्प नहीं है। अब प्रत्याशियों पर निर्भर है कि वह अपना प्रचार कैसे करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मौका बेहतर है, इसका फायदा उठाना चाहिए। यदि प्रत्याशी ठीक से ठोस प्रचार करेंगे तो सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। सपा अध्यक्ष ने प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा तो किया ही साथ ही यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सपा को अहम भूमिका होगी। उनका दावा है कि लोकसभा के 2014 में होने वाले चुनाव में सरकार के गठन में पार्टी की निर्णायक स्थिति में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+