यूपी: भैयादूज पर भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग

Uttar Pradesh: Honour Killing in Kanpur, Youth found murdered
लखनऊ। दीपावली पर ऑनर किलिंग की लोमहर्षक घटना में भैया दूज से पहले भाइयों ने बहन का सुहाग उजाड़ दिया। आठ माह पहले बहन के प्रेम विवाह रचाने से खुद को अपमानित महसूस कर रहे भाई उसके पति को ठिकाने लगाने का मौका ढूढ़ रहे थे। सचेंडी में गुरुवार रात हुई वारदात में आंखों की किरकिरी बने बहनोई को धोखे से बुलाकर भाइयों ने चाकुओं से गोदकर मारने के बाद शव खेत में फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सचेंडी थानाक्षेत्र के भीसी जरीगांव निवासी जिलेदार सिंह कुशवाहा की पुत्री गीता ने बीती एक अप्रैल को भौंती प्रतापपुर निवासी नीतेंद्र उर्फ नीतू कठेरिया से प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह से गीता के भाई धर्मेद्र व सतेंद्र खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। वे गीता के पति नीतू को सबक सिखाने की घात में थे। गुरुवार रात दोनों भाइयों ने योजना बनाकर चचेरे भाई सुजीत उर्फ बग्गा उर्फ बड़कू को नीतू के घर भेजा। सुजीत दावत की बात कहकर नीतू को घर से बाहर ले आया। उधर, नीतू जब रात में घर नहीं लौटा तो सुबह परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।

इसी बीच पुलिस ने नवाब भट्टा के पास रामदास के खेत में युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो नीतू का शव देख चीख-पुकार मच गयी। मां तारा ने बग्गा, सतेंद्र व धर्मेद्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मामले की जांच कर रहे एसआई तिलकधारी गौतम ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बग्गा को हिरासत में लेकर आला कत्ल व आरोपी भाइयों सतेंद्र व धर्मेद्र के बारे में पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+