किरण बेदी के एनजीओ को आयकर विभाग का नोटिस

हालांकि आयकर विभाग ने अपनी ओर से बयान जारी कर कहा है कि आयकर विभाग किसी खास एनजीओ या ट्रस्ट को निशाना नहीं बना रहा हैं। बल्कि उसने कई संगठनों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें किरण बेदी के एनजीओ भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर किरण बेदी ने अपने एनजीओ को किसी व्यावसायिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया है। हवाई किराये की हेराफेरी का दंश झेल रहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि हम समाजसेवा के काम में लगे हैं न कि लाभ कमाने के।
फिलहाल किरण बेदी पर सवालिया निशान और केजरीवाल को भ्रष्ट बताये जाने से व्यथित टीम अन्ना के सदस्यों ने अन्ना हजारे से गुंजारिश की है कि वह कोर-कमेटी को भंग कर दें क्योंकि टीम अन्ना पर हो रहे वार से अन्ना आंदोलन भटक गया है इसलिए कोर कमेटी को भंग कर देना चाहिए। आज कोर कमेटी की बैठक गाजियाबाद में हो रही है। जिसमें उम्मीद है कि कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications