मौन व्रत के चलते कोरकमेटी की बैठक में शामिल नहीं होगें अन्ना

Anna Hazare
रालेगढ़ सिंद्धि। शनिवार को अन्ना टीम की बैठक होने वाली है, जिसमें समाजसेवी अन्ना हजारे शामिल नहीं होगें। वैसे भी वह इस समय अन्ना मौन व्रत पर हैं, उन्होंने गुरूवार को अपने ब्लॉग पर लिखकर साफ किया कि अपने स्वास्थ्य कारणो के चलते ही उनका मौन व्रत अभी भी जारी रहेगा।

अन्ना ने अपने ब्लॉग पर लिखकर लोगों को सूचित किया कि उनकी तबियत अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। उन्होंने साफ किया कि उनके पैर में अभी भी कुछ सूजन है और घुटना उन्हें काफी परेशान कर रहा है। उन्होंने लिखा है कि अपनी शारीरिक स्थिति को देखते हुए फैसला किया है कि मौनव्रत अभी जारी रहेगा। टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक अन्ना टीम पर लगातार हो रहे वार से इन दिनों अन्ना हजारे मानसिंक रूप से काफी व्यथित हैं। वो अभी कुछ दिन और मौन रह कर आत्ममंथन करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मौन व्रत नहीं तोड़ा है और अपने व्रत के ही चलते वो कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

आपको बता दें कि समाजसेवी अन्ना हजारे 16 अक्टूबर से अपने गांव रालेगण सिद्धि में आत्मशांति के लिए मौनव्रत पर है। उधर, अन्ना के साथी अरविंद केजरीवाल ने अन्ना से उलट केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखे हुए हैं। उन्होंने हवाई किराया विवाद में घिरीं किरण बेदी का भी बचाव किया और सरकार को जांच कराने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा, उनके साथियों पर एक के बाद एक झूठे लांछन लगा कर सरकार जा न-बूझकर माहौल खराब कर रही है। टीम अन्ना ने साफ किया कि सरकार तत्काल प्रभाव से जनलोकपाल बिल को ले आये और हमारी जांच करा ले, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+