कौन हैं 'गैंग ऑफ फोर' के सदस्य, जो टीम अन्ना का चीर-हरण कर रहे हैं?
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने कहा है कि चार लोगों की दुष्ट चौकड़ी जान-बूझकर टीम अन्ना को बर्बाद और बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह चार सदस्य कौन हैं, इस बारे में उन्होंने लिखा है कि ये वही लोग हैं जो जन लोकपाल के समर्थन में नहीं हैं।
जरा गौर फरमाते हैं उन लोगों की ओर जो जनलोकपाल बिल के समर्थन में नहीं हैं। और गैंग ऑफ फोर में शामिल हो सकते हैं।
पी.चिंदबरम : जनकोलपाल के विरोध में सबसे पहले शक की सुई घूमती है देश के गृहमंत्री पी.चिंदबरम पर । जिन्होंने लगातार इस लोकपाल बिल का विरोध किया है। और उन्हें अन्ना टीम की ओर से लगातार भ्रष्ट बताया गया है। चिंदबरम और अन्ना टीम की सहमती किसी मुद्दों पर नहीं है। और 2 जी घोटाले में चिंदबरम का नाम आने पर तो विरोध खुलकर सामने आ गया। हो सकता है कि अन्ना की ओर से कहे गये 'गैंग ऑफ फोर' में एक सदस्य पी.चिंदबरम भी हो सकते हैं।
कपिल सिब्बल : कांग्रेस की ओर से जो सिविल सोसायटी बनायी गयी है उसमें से एक हैं भारत के मानवीय संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल। जो लगातार टीम अन्ना और अन्ना हजारे पर तीखे वार करते आ रहे हैं। ये हमेशा से जनलोकपाल बिल के समर्थन में नहीं थे। उन्होंने जब भी मुंह खोला है हमेशा टीम अन्ना के सदस्यों के खिलाफ जहर उगला है। हो सकता है कि अन्ना की ओर से कहे गये 'गैंग ऑफ फोर' में एक सदस्य कपिल सिब्बल हो।
दिग्विजय सिंह : जहरीले बाणों की वर्षा करने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी इस गैंग के सदस्य हो सकते हैं। पहले अन्ना हजारे को भला-बुरा कहने वाले और अब टीम अन्ना को अपने निशाने पर लेने वाले सोनिया-राहुल के चहेते दिग्विजय सिंह को भी इस गैंग का प्रबल सदस्य माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह अन्ना और अन्ना के आंदलन के धुर विरोधी हैं। हो सकता है अन्ना का इशारा इनकी ओर भी हो क्योंकि दिग्गी राजा ने केजरीवाल और किरण बेदी को बहुत कुछ ऊंट-पटांग कहा है।
प्रणब मुखर्जी : शक की सुई देश के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी पर भी घूमती है, हालांकि प्रणब दा की ओर से कभी भी अन्ना का खुलकर विरोध नहीं किया गया लेकिन रामलीला मैदान में अन्ना के अनशन के दौरान कई बार अन्ना टीम और उनके बीच के मतभेद सामने आये। हालांकि इनकी संभवना कम है लेकिन सोनिया के चहेते प्रणब दा भी इस गैंग के सदस्य हो सकते हैं।
मनीष तिवारी : सरेआम अन्ना हजारे को भ्रष्ट कहने वाले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी भी इस गैंग के सदस्य हो सकते हैं क्योंकि उनकी जुबान पर कोई नियंत्रण नहीं हैं और उन्होंने खुले तौर पर जनलोकपाल बिल का विरोध किया है।
सलमान खुर्शीद : कानून मंत्री सलमान खुर्शीद भी इस गैंग के सदस्य हो सकते हैं क्योंकि हाल ही में इन्होंने खुलकर अन्ना टीम के खिलाफ जहर उगला है। लेकिन अन्ना की ओर से हमेशा इनकी तारीफ की गयी है लेकिन होने को तो कुछ भी हो सकता है।
मनमोहन सिंह : हो सकता है कि अन्ना का इशारा देश के पीएम मनमोहन सिंह की ओर हो क्योंकि लगातार उनकी ओर से मनमोहन सिंह से सवाल पूछा जाता रहा है कि वो जनलोकपाल बिल को पारित क्यों नहीं करवा रहे हैं। और देश में फैले भ्रष्टाचार को वो मूकदर्शक बनकर क्यों देख रहे हैं?
सोनिया गांधी : यह भी हो सकता है कि अन्ना ने यह सब यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के लिए कहा हो क्योंकि औरों की तरह उन्हें भी लगता हो कि पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया जी के इशारे पर काम करते हैं। और सोनिया भी जनलोकपाल बिल के समर्थन में नहीं है।
राहुल गांधी : यह भी हो सकता है कि अन्ना के निशाने पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी हो, क्योंकि देश को उनसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन राहुल की ओर से जनलोकपाल बिल, अन्ना और अन्ना टीम के लिए अभी तक बेहद ही उदासीन रवैया दिखायी पड़ा है जो कि इस बात का इशारा करता है कि वो भी अन्ना के विचारों से सहमत नहीं हैं।
खैर यह वो नाम हैं जिन्हें मीडिया ने आपके सामने रखा है, आपकी नजर में गैंग ऑफ फोर के सदस्य कौन-कौन हो सकते हैं। अपने विचार से जरूर हमें अवगत करायें, अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications