'गैंग ऑफ फोर' टीम अन्ना का चीरहरण कर रही है : अन्ना हजारे

आपको बता दें कि किरण बेदी पर हवाई टिकटों का हेरा-फेरी का आरोप है। इन दिनों मौन व्रत धारण किए हुए अन्ना हजारे ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अगर सरकार को यह लगता है कि बेदी ने पैसों का उपयोग अपने निजी फायदे के लिए किया तो इसकी जांच होनी चाहिए और अगर वह दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन जब तक कुछ साबित नहीं हो जाता लोगों के खिलाफ बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।
किरण बेदी का बचाव करते हुए अन्ना हजारे ने साफ लिखा किया है कि कुछ लोगों का यह मंत्र बन गया है कि वे लोगों को आरोपी ठहराएं और उन्हें अपमानित करें। यह पहली बार नहीं है कि किरण बेदी पर आरोप लगे हैं, टीम अन्ना के कई सदस्यों पर आरोप लगाए गये हैं और 'चार लोगों का समूह' चरित्र हनन तक पर उतारू हैं। ये लोग कौन हैं? ये वही लोग हैं जो जन लोकपाल के समर्थन में नहीं हैं। अन्ना हजारे ने हालांकि 'चार लोगों का समूह' के नामों को नहीं लिखा है।
गौरतलब है कि सोमवार को किरण बेदी ने ऐलान किया था कि वो एनजीओ से लिये हुए पैसे वापस करने को तैयार हैं लेकिन वो एक बात साफ करना चाहती हैं कि उन्होंने कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है। आपको बता दें कि अन्ना ने अपने ब्लॉग पर 'गैंग ऑफ फोर' का जिक्र 13 जगह किया है। अन्ना ने साफ लिखा है कि मैं शीतकालीन सत्र का इंतजार कर रहा हूं, अगर वो जनलोकपाल बिल पास नहीं करती है तो वो पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेगें।
आपको क्या लगता है इस गैंग में कौन-कौन हो सकते हैं? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications