किरण बेदी को भ्रष्ट कहने वाले दिग्विजय अपनी जबान संभालें : वरूण गांधी

वरूण ने यह बातें टि्वटर पर लिखीं हैं, उन्होंने साफ किया कि वो जनलोकपाल बिल के समर्थक हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अन्ना और अन्ना की टीम आरएसएस से मिली हुई है। वो अभी तक टीम अन्ना के किसी भी सदस्य से नहीं मिले हैं। इस तरह की बेबुनियाद बातें करके दिग्विजय सिंह अपनी भटकती मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, जो उनके हित में नहीं होगा।
वरूण गांधी के बारे में जब दिग्विजंय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया लेकिन उन्होंने किरण बेदी पर अपना वार जारी रखा। टिकट के पैसे लौटाने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बात से कहीं ना कहीं साफ हो गया कि किरण बेदी इस मामले में दोषी थीं। लेकिन मैं सिर्फ उनसे यही कहना चाहता हूं कि पैसे वापस कर देने से अपराध खत्म नहीं हो जाते हैं।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ठीक है, 2 जी घोटाले में फंसे ए राजा भी जेल से बाहर निकल कर कह दें कि वो सारे पैसे वापस करने को तैयार हैं तो क्या इस बात से उनका अपराध क्षमा हो जायेगा। हद है देश को भ्रष्टाचार मुक्त होने का पाठ पढ़ाने वाली टीम अन्ना खुद ही इस दलदल में फंसी हुई है।
आपको बता दें कि किरण बेदी ने टि्वटर पर ऐलान किया कि एनजीओ से लिया ज्यादा हवाई किराया अब वह एनजीओ को वापस कर देगीं। किरण बेदी ने साफ किया कि उन्होंने कोई बुरा काम नहीं किया है। लेकिन फिर भी लोगों की नजर में उनका किराया लेना गलत है तो वो सारे पैसे कथित एनजीओ को लौटाने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications