खरीद कर लाई गई महिला ने किया शादी से इंकार

Haryana: Girl refused for marriage
जींद। रेलवे पुलिस ने रेलवे जंक्शन से संदिग्ध परिस्थिति में पहुंची मध्य प्रदेश की एक महिला को बरामद किया है। उसका आरोप है कि उसके चाचा ने 90 हजार में उसकी शादी हरियाणा के किसी गांव में कर दी है। उसे ढूंढते हुए आए आदमी ने महिला का पति होने का दावा किया। उसका कहना है कि उसने महिला से शादी करने के लिए 90 हजार रुपये उसके चाचा को दिए थे और बाकायदा शादी अदालत में की गई थी। इस पर महिला ने तथाकथित पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। महिला को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उसे नारी निकेतन में भेजा गया है।

रेलवे पुलिस ने रेलवे जंक्शन पर संदिग्ध अवस्था में बैठी महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने पहचान मध्य प्रदेश के जिला बैतूल के मुलताई गांव निवासी माया पुत्री मारूति राम बताई। माया ने बताया कि उसके पति रवि का तीन माह पहले देहांत हो गया था। उसके बाद वह अपने चाचा रमेश के पास रहने लगी। इसी वर्ष 20 अक्टूबर को उसके चाचा ने 90 हजार रुपये लेकर ट्रक चालक वेदप्रकाश के हवाले कर दिया, लेकिन वह वेदप्रकाश का गांव बताने में नाकाम रही। महिला का पीछा करते हुए सिविल अस्पताल पहुंचे फतेहाबाद के धांगड़ गांव निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह माया का पति है और उसने 20 अक्टूबर को माया से शादी रचाई थी।

22 अक्टूबर रात को माया घर से लापता हो गई। माया के चाचा रमेश ने 90 हजार रुपये में उसकी शादी कराई थी। उसने शादी से संबंधित कागजात भी दिखाए, लेकिन माया ने वेदप्रकाश के पास रहने से मना कर दिया। रेलवे थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। इस पर माया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर करनाल के नारी निकेतन भेज दिया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+