मारन के लेन-देन पर सीबीआई ने खंगाले बीएसएनएल के रिकार्ड

एजेंसी ने इस मामले में प्राथमिक जांच दायर करने के बाद सरकारी दूरसंचार कंपनी से इन दस्तावेजों की मांग की थी। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि भारी भरकम आंकड़ों को ले जाने में सक्षम आईएसडीएन तारों की इतनी बड़ी संख्या का आवंटन किस प्रकार पूर्व दूरसंचार मंत्री के चेन्नई स्थित आवास के लिए किया गया और इसे उनके भाई कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले सन टीवी के चैनल के कार्यालय से कैसे जोड़ा गया। एजेंसी ने इन आईएसडीएन तारों को बिछाने के लिए मंजूरी से संबंधित दस्तावेज भी मांगे थे जो भारी मात्रा में आंकड़ों को ले जा सकती हैं।
सीबीआई इन तारों के कारण आपरेटर को हुए नुकसान का आकलन करने की भी कोशिश कर रहे है। सीबीआई ने दूरसंचार विभाग से उस कथित सेट-अप के तकनीकी विवरण भी मांगे हैं जिनसे सन टीवी कार्यालय और पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के आवास को जोड़ा गया था। इन शिकायतों के मिलने के लगभग चार साल बाद सीबीआई ने इन आरोपों की औपचारिक जांच शुरू की थी कि तत्कालीन दूरसंचार मंत्री के घर पर वस्तुत: एक टेलीफोन एक्सचेंज बना दिया गया था ताकि उनके भाई कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले सन टीवी से आंकड़ों का विनिमय किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications