तुर्की में भूकंप से तबाही, 217 की मौत, 1,000 से ज्यादा घायल

अब तक जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मौत वान शहर में हुंई जहां अब तक 93 लोग मौत की नींद सो चुके हैं, जबकि 45 लोगों की मौत एरकिस शहर में हुई है। भारत समते कई देशों ने तुर्की की इस तबाही पर गहरा शोक जताया है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने तुर्की को हर संभव मदद का ऐलान किया है्, उनका कहना है कि हमने पहले भी उनकी मदद की थी और आज भी करने को तैयार है, हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में हमें तुर्की की मदद करनी चाहिए।
हालांकि भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर है कि वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं, यह खबर भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है। भारतीय दूतावास ने जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर +90 5304403216 और +90 5303142200 भी शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications