दर्जिलिंग में पुल गिरने से 34 लोगों की दर्दनाक मौत

झकझोंर कर रख देने वाली यह सनसनीखेज वारदात शनिवार की शाम लगभग 7 बजे पश्चिमबंगाल के दार्जिलिंग जिले के बिजनबाड़ी इलाके में हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित एक लकड़ी के पुल 100 से भी ज्यादा लोग एकत्र थे। इस पुल के पास गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेताओं का एक सभा चल रहा था जिसमें उनके भाषण सुनने के लिये लोग आये हुए थे। जीजेएम के प्रवक्ता की मानें तो जिस पुल पर वह लोग खड़े हुए थे वह बेहद कमजोर था और भूकंप में क्षतिग्रस्त भी हो गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि पुल के एक किनारे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था जबकि पुल की दूसरी ओर एक सभा हो रही थी। अचानक पुल टूट गया और उसपर खड़े सभी लोग खाई में गिर गये। बचाव दल को फौरन मौके पर बुलाया गया मगर खराब रौशनी के चलते रविवार की तड़के कार्य शुरु हो सका। बचाव दल ने खाई से 34 शवों को निकाला है। वहीं लगभग 60 लोगों की गंभीर चोटें आई हैं जिनको इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती करया है।
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उत्तर बंगाल के विकास मंत्री गौतम देब दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये और बचाव कार्य में तेजी के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों को उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ब्लड बैंकों को सतर्क कर दिया गया है। बनर्जी ने कहा सरकार वह सब करेगी जो वह कर सकती है।
बनर्जी ने कहा कि सरकार घायलों के उपचार का खर्च उठाएगी। इसके अलावा पीड़ितों के निकट परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो अभी कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना आ रही है जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद कुछ लोग लापता भी है।












Click it and Unblock the Notifications