'अस्तित्व बचाने में जुटी सपा व कांग्रेस'

बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई दिनों के बाद खुलकर विपक्षियों पर आरोप लगाए। उन्होंने सपा को परिवाद का का शिकार बताया। मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास न तो कोई प्रभावशाली नेता और न ही कोई ऐसा मुद्दा जिसे लेकर वह जनता के बीच जा सके। उन्होंने कहा कि मुददा न होने के कारण सपा नेता अपनी खींज मिटाने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा ही जनता के हित में कार्य किया है। पार्टी ने जनता के लिए ढेरों योजनाएं चलायी जिससे सैकड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं लेकिन विपक्षी योजनाओं को गलत ढंग से जनता के सामने पेश कर रहे हैं ताकि वज जनता को सपा के खिलाफ भड़का सकें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व खतरे में है उन्हे डर सता रहा है कि यदि वह सत्ता में न आए तो वह प्रदेश में अपनी पहचान खो देंगे इसे लेकर वह जनता को बरगलाने में लगे हैं।
मौर्य ने कांग्रेस पर भी प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस केन्द्र में अपनी योजनाओं में कोई सुधार नहीं करती बल्कि प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर भी खोखली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बसपा की जीत होगी जिसके बाद जनता के लिए कई अन्य योजनाएं शुरू की जाएंगी। मौर्य ने कई देसी कहावतों से सपा व कांग्रेस को सुशोभित किया और कहा कि अब विपक्षी दलों की दाल गलने वाली नहीं है जनता को भी हकीकत का पता है जिसके नतीजे चुनाव में दिखायी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications