पुलिस वालों पर राहुल गांधी के आरोप के सही: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मायावती की सरकार राज्य के अपराधी पुलिस वालों को बचाने के लिये उच्च न्यायालय गयी थी। सरकार के इस रवैये से साफ है कि वह अपराधियों का समर्थन करती है। राहुल गांधी के कहने पर ही भट्टा पारसौल की बलात्कार पीडि़त महिलाओं ने एक दारोगा समेत 16 पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब महिलाओं की प्राथमिकी लेने से इन्कार किया तो गौतमबुद्धनगर के जिला और सत्र न्यायालय ने सभी सोलह पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
निचली अदालत ने जब पुलिस वालों के खिलाफ निर्णय दिया तो सरकार को यह निर्णय रास नहीं आया। सत्र न्यायालय के पिछले पांच अक्तूबर को दिये आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में सरकार की अपील को कल न्यायमूर्ति एस.सी. अग्रवाल ने खारिज कर दिया। सिंह ने कहा कि किसानों के जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ राहुल गांधी के भट्टा पारसौल दौरे में महिलाओं ने पुलिस वालों द्वारा बलात्कार की शिकायत की थी जिसका सत्तारूढ दल के नेताओं ने मजाक उड़ाया था। न्यायालय के आदेश के बाद लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि हो सकता है कि पीडि़त महिलाओं को न्याय मिले और दोषी पुलिस कर्मी सजा पाएं।












Click it and Unblock the Notifications