दिल्‍ली: सिलेंडर फटने से जिंदा जलकर 7 लोगों की मौत

Delhi: Seven killed as cylinder burst
दिल्ली। सिलेंडर से गैस रिसने के कारण दो अलग-अलग जगहों पर घरों में फैली आग के कारण सात लोग जलकर मर गए। हादसे में झुलसी एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा जहांगीरपुरी में हुआ। यहां के राजस्थानी उद्योग नगर में शुक्रवार की रात गैस रिसने से सिलेंडर फट गया। इससे झुग्गी में आग लग गई। हादसे में एक महिला समेत उसके तीन बेटे जलकर मर गए। दमकल की पांच गाडि़यों ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया। झुलसे लोगों को उपचार के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम गुडि़या व उसके बेटे संदीप, आलोक व ब्रजेश हैं। महेंद्रा पार्क थाना पुलिस मामले की जांच रही है। शनिवार को बाबू जगजीवन राम अस्पातल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। रेहड़ी-पटरी पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले सदानंद की पत्‍‌नी गुडि़या राजस्थानी उद्योग नगर में परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह घर में खाना बना रही थी।

गैस रिसने से सिलेंडर फट गया और मिनटों में आग पूरे कमरे में फैल गई। उस दौरान गुडि़या व उसके तीनों बेटे कमरे में ही थे। सदानंद उस समय घर में नहीं था। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दे दी। दमकल की गाडि़यां के पहुंचने तक घर में मौजूद लोग जल चुके थे। दूसरा हादसा हौजकाजी के लालकुआं इलाके में हुआ।

यहां गैस रिसने से सिलेंडर फट गया, जिससे कमरे में मौजूद शाहबुद्दीन, बेटी मिजवा व साली, मीणा जलकर मर गई। ये लोग कटरा बाबर बैग, लालकुआं में परिवार समेत रहते थे। शाहबुद्दीन कारपेंटर का काम करता था। मूलरूप से विलासपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले शाहबुद्दीन ने एक महीने पहले ही यहां पहली मंजिल पर एक कमरा किराये पर लिया था।

शाहबुद्दीन की साली एक हफ्ता पूर्व ही यहां आई थी। सुबह उसके दोनों बेटे सिराजुद्दीन व जावेद स्कूल गए थे। शाहबुद्दीन की पत्‍‌नी नजरीन हादसे के पहले दूसरी मंजिल पर स्थित पड़ोसी के पास गई थी। मीणा कमरे में खाना बना रही थी। सुबह करीब आठ बजे गैस रिसने से सिलेंडर फट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+