दिल्ली धमाके में खुलासा, पाकिस्तान ने ही रखवाया था बम
दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में हुए धमाके के मामले की जांच कर रही एनआईए ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एनआईए ने यह दावा किया है कि परिसर में हुए धमाके को दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अंजाम दिया था। एनआईए ने इस मामले में डॉ वसीम अकरम को गिरफ्तार किया था। अकरम से पूछताछ के बाद एनआईए ने इस बात का खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान अकरम ने एनआईए को बताया कि लाहौर के दो लोगों का दिल्ली ब्लास्ट में हाथ है। id="toptextpromo">एनआईए
की पूछताछ में वसीम ने बताया कि सैफुल्ला और बिलाल ने दिल्ली में धमाके को अंजाम दिया था। हालांकि वसीम ने यह नहीं बताया कि दोनों किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं लेकिन एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल एनआईए इस संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है जिससे आतंकी संगठन के बारे में जानकारी एकत्र की जा सके। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि बीते 7 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच के पास एक बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिसमें से पांच की हालत गंभीर है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके की जिम्मेदारी पहले लश्कर ए तैयबा ने ली थी मगर उसके बाद इंडियन मुजाहिद्दीन ने हमले की जिम्मेदारी लेकर जांख् एजेंसियों को भटका दिया था।











Click it and Unblock the Notifications