हवा में 34 हजार फुट ऊपर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान ने रात पौने दो बजे उडान भरी थी और करीब साढे तीन बजे जब यह विमान कजाखस्तान के ऊपर उड़ रहा था तभी कुलजीत को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद केबिन क्रू को तुरंत सूचित किया गया और फिर स्थिति के बारे में कैप्टन को अलर्ट किया गया।
विमान में सवार एक महिला डाक्टर ने कुलजीत की मदद की। पायलट ने घोषणा की कि अगर जरूरत पड़ी तो वह विमान को किसी करीबी हवाई अड्डे पर उतार सकते हैं लेकिन सामान्य प्रसव हुआ। अधिकारी ने कहा कि सामान्य प्रसव हुआ और जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इसलिए पायलट ने विमान का संचालन जारी रखा और यह विमान आज टोरंटो में उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications