वास्तु दोष के कारण टीम अन्ना पर संकट, अन्ना ने ठिकाना बदला

Anna Hazare
रालेगढ़ सिद्धि। टीम अन्ना के सदस्यों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच एक रोचक खबर लोगों के सामने आयी हैं। कहा जा रहा है कि अन्ना हजारे को किसी वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ ने बताया है कि अन्ना हजारे के निवास स्थान में वास्तु दोष है, जिसके चलते उनकी टीम परेशानी में हैं।

जिसके बाद से अन्ना ने अपना निवास स्थान बदल दिया है। आपको बता दें कि अन्ना हजारे पिछले डेढ़ महीने से रालेगण सिद्धि के पद्मावती मंदिर में रह रहे थे लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने शुक्रवार को अपने रहने की जगह बदल दी और वह वहां से निकलकर यादव बाबा मंदिर में रहने के लिए चले गये।

हालांकि अन्ना जी ने इस बात से पूरी तरह से इंकार किया है। अन्ना ने कहा कि वो पहले भी यादव बाबा मंदिर में ही रहते थे लेकिन आंदोलन के बाद उनसे मिलने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गयी है इसलिए वो पद्यावती मंदिर चले गये थे। अब सवाल उठता है कि वो वापस अपने पुराने घर क्यों चले गये? क्योंकि उनसे मिलने वाले लोगों की संख्या घटी तो नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अन्ना टीम के सदस्यों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। केजरीवाल और किरण बेदी को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया जा रहा है वहीं प्रशांत भूषण को कुछ अराजक तत्वों की मार का शिकार होना पड़ा। केजरीवाल के ऊपर चप्पल फेंकी गयी। इस समय अन्ना मौन व्रत पर है, इसलिए वो रालेगढ़ सिद्धि में ही है और कहीं यात्रा करने नहीं जा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना का यह कदम उनकी टीम के लिए कितना कारगार होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+