'लोगों का खून चूसने वाले गद्दाफी को दो गज जमीन भी नसीब नहीं होगी'

गौरतलब है कि शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग ने गद्दाफी के दफनाने पर रोक लगा दी और कहा कि इस बात की विस्तार से जांच होनी चाहिए कि लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी की मौत कैसे हुई। टीवी चैनलों के मुताबिक गद्दाफी के शव को एक शॉपिंग मॉल में रखा गया है। जहां लोग उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि गद्दाफी के घरवालों ने गद्दाफी के शव की मांग की है।
वैसे लीबिया के नए शासकों ने वादा किया कि गद्दाफी के शव को इस्लामी रीति के अनुरूप दफनाया जाएगा। लेकिन सच तो यही है कि मौत के तीन दिन तक बाद भी गद्दाफी का शरीर अपने अंतिम संस्कार के लिए तरस रहा है। लोगों के मन में अभी भी उसके लिए नफरत और घृणा है। लोग उसके शव को देखने भी आ रहे हैं, उसकी बॉडी की फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं लेकिन किसी के मन में भी उसके लिए हमदर्दी नहीं है। और ना ही किसी ने उसकी मौत पर शोक जताया है।
गौरतलब अपने 42 साल तक तानाशाह शासन करने वाले गद्दाफी की बुधवार शाम को मरने की खबर आयी थीं। गद्दाफी के कहर से मुक्त हुई लीबिया में इन दिनों खुशी और जश्न की लहर है। लोगों का कहना है कि गद्दाफी के मरने से केवल एक व्यक्ति या शासक की मौत नहीं हुई है बल्कि कई बुराइयों का अंत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications