विवादों में गद्दाफी की मौत, अंतिम संस्कार पर रोक
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग ने गद्दाफी के दफनाने पर रोक लगा दी और कहा कि इस बात की विस्तार से जांच होनी चाहिए कि लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी की मौत कैसे हुई। टीवी चैनल के मुताबिक लीबिया के अधिकारी गुरुवार को मारे जाने वाले पूर्व तानाशाह को खुफिया तौर पर दफनाने की तैयारी कर रहे थे जिस पर रोक लगा दी गयी।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग का कहना है कि जो वीडियो फिल्म हमें प्राप्त हुई है उससे पता चलता है कि गद्दाफी को पहले पकड़ा गया और फिर उसे मारा गया, जो कि गलत है इसलिए हमने कहा है कि जब तक जांच में सबकुछ साफ नहीं होता हम उसे दफनाने नहीं देगें। हालांकि लीबिया की ओर से जारी बयान पर कहा गया है ये सब कुछ गलत है, हमने ऐसा कुछ नहीं किया है। गद्दाफी को पकड़ने के बाद मारा नहीं गया बल्कि वो झड़प के दौरान मारा गया है। वैसे लीबिया के नए शासकों ने वादा किया कि गद्दाफी के शव को इस्लामी रीति के अनुरूप दफनाया जाएगा।
गौरतलब अपने 42 साल के तानाशाह भरे शासन करने वाले गद्दाफी की बुधवार शाम को मरने की खबर आयी थीं। गद्दाफी के कहर से मुक्त हुई लीबिया में इन दिनों खुशी और जश्न का माहौल है । लोगों का कहना है कि गद्दाफी के मरने से केवल एक व्यक्ति या शासक की मौत नहीं हुई है बल्कि कई बुराइयों का अंत हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications