गद्दाफी का दफानाने में देरी, नुमाईश के लिए रखा गया है शव

गद्दाफी का खून से सना हुआ शव उसी तरह यहां रखा गया है जिस हालत में उसकी मौत हुई थी। लोग उसके शव को देखने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। हर कोई इस तानाशाह के शव की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर रहा है। उधर गद्दाफी की मौत के कुछ और वीडियो जारी हुए हैं। जिसमें दिखाया गया है कि गद्दाफी को जिंदा पकड़ा गया है। उसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। फिर उसके पेट में गोली मार दी गई। इस दौरान विद्रोहियों से रहम की भीख मांग रहे थे।
इस्लाम धर्म के अनुसार मौत के बाद जितनी जल्दी हो सके शव को दफना दिया जाता है। गद्दाफी के शव को लेकर लीबिया में अभी भी मतभेद हैं कि उसके शव के साथ किया जाए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने गद्दाफी की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। अभी यह भी साफ नहीं है कि लीबिया में तानाशाही की हदें पार करने वाले इस शासक का अंतिम संस्कार अपने गृहनगर सिर्ते में किया जाएगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications