ओसामा बिन लादेन की तरह गद्दाफी भी हो सकता है समंदर में दफन

गद्दाफी को विद्रोहियों ने गुरुवार को जिंदा पकड़ लिया था। उसके बाद उसे यातनाएं देकर मारा गया। उसकी मौत को आज तीसरा दिन है। इस्लाम के रीति-रिवाजों के उलट उसे आज भी दफन नहीं किया गया है। लोग मांग कर रहे हैं कि गद्दाफी का भी वही हाल किया जाए जो ओसामा बिन लादेन का किया गया था। उसे जमीन में नहीं बल्कि समंदर में दफनाया जाए। लीबिया में शासन चला रही सरकार ने भी अभी गद्दाफी को दफन करने के लिए कोई भी स्थिति साफ नहीं की है।
ओसामा की मौत का तो कोई भी वीडिया सामने नहीं आया था। वहीं गद्दाफी की मौत के वीडियो जारी किए जा चुके हैं। इन वीडियो को देखने के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने गद्दाफी की मौत की जांच के आदेश दिए थे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का कहना है कि जब उसे जिंदा पकड़ लिया गया था तो उसे इस तरह यातनाएं देकर क्यों मारा गया। फिलहाल इतना तय है कि यह सच दुनिया के सामने आ गया है कि मानवता की हदें पार करने वाले निरंकुश लोगों को यही अंजाम होता है।












Click it and Unblock the Notifications