सिरसा के डिग्री कॉलेज में 'टेलैंट हंट'

JCD
सिरसा। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को 'टेलैंट हंट' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने की। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर छात्र नीरज कुमार ने 'बढ़ा ना पाया कोई अपनी शान, झूठ बोलकर' विषय पर कविता सुनाई, वहीं शिवानी ने 'ए मेरे वतन के लोगों' देशभक्ति गीत पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। ईशान ने 'चिट्ठी ना कोई संदेश' गज़ल पेश की तथा सुमन कम्बोज ने 'तू सूट विच सोहणी लगदी' पंजाबी गीत गाया, राजबाला व अमृतपाल ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके सभी की वाह-वाही लूटी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने गु्रप में हरियाणवीं गीत 'मैरा ढोल कुंए मैं लटके सै' पर डांस कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

देखें टैलेंट हंट की तस्‍वीरें

इस अवसर पर घोषित परिणामों में कविता पाठ में एम.एड. के विद्यार्थी बलजिन्द्र गिल, कंचन व जसलीन कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया तथा बी.एड. के विद्यार्थियों में खुशबू, ममता व जयप्रकाश ने भी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। गायन प्रतियोगिता में ईशान व शिवानी प्रथम तथा नीरज व कृतिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

उधर भाषण प्रतियोगिता में जगमीत सिंह ने बाजी मारी। डांस प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें एम.एड. के बलजिन्द्र व सर्वजीत कौर तथा बी.एड. के अमृतपाल व रितु बिश्रोई तथा सुमन ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल की भूमिका कंवलजीत कौर, निशा व सत्यनारायण ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश ने विद्यार्थियों के कला-कौशल को बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से मंच प्रदान कर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को विकसित किया जाएगा तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयत्न किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+