चीन में बाहरवालियों से निपटने के लिए घरवाली हुईं एकजुट

China: Wife shake hand to avoid illicit relation of husband
चीन में प्रभावशाली लोगों की संख्या में इजाफा और उनके द्वारा पत्नी के अतिरिक्त दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के मामले एक सामाजिक समस्या बनते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए नाराज पत्नियों ने आपस में हाथ मिला लिए हैं। नाराज पत्नियों का यह समूह जहां बेवफा पतियों के दूसरी औरतों के साथ संबंधों की समस्या से निपटेगा वहीं ऐसे पुरुषों के साथ बाहरवाली के रूप में संबंध बनाने वाली महिलाओं को मनोवै‍ज्ञानिकों की मदद भी उपलब्ध कराएगा। लिउ नाम की महिला ने इस समूह की स्थापना की है।

लिउ जब अपने पति को दूसरी औरत के साथ संबंधों से दूर करने में विफल रही तो उसने 16 साल पुरानी अपनी शादी को तोड़ दिया। यह समूह परेशान पत्नियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है जिसका मकसद उनकी मदद करने तथा उनके परिवार बचाने का है। इस समूह से जुड़ी महिलाएं अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझे करती हैं। लिउ ने इस समूह की स्थापना करीब पांच महीने पहले की थी और अब तक इसकी तीन हजार सदस्य बन चुकी हैं।

उनकी इस संस्‍था में आठ चैट रूम स्थापित किए हैं जहां महिलाएं अपनी कहानी बताती हैं और सलाह मांगती हैं। चालीस वर्षीय लिउ ने चाइना डेली से कहा कि मैंने तीन साल पहले अपनी शादी खत्म कर ली क्योंकि मैं अपने पति के संबंधों से परेशान हो गई थी। अब मैं इस तरह की परेशानी से गुजरने वाली अन्य महिलाओं की मदद करना चाहती हूं ताकि वे नया जीवन शुरू कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+