राष्ट्रवादी पोस्टर लगाने पर जेएनयू की 2 छात्राएं निलंबित

कमेटी अगले बुधवार तक जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देगी जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। 14 अक्तूबर को एक छात्र संगठन ने पोस्टर जारी किया था। इसमें देश में हो रही घुसपैठ के खिलाफ आगाह किया गया था । वामपंथी छात्र संगठनों के मुताबिक इससे माहौल खराब होगा। इसके खिलाफ कुछ छात्रों ने जेएनयू प्रशासन से शिकायत की थी इस तरह के राष्ट्रवादी पोस्टरों से माहौल बिगड़ेगा। कहा गया कि इससे कैंपस में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी।
आरंभिक जांच के बाद जेएनयू में दो छात्राओं को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पहले इन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया था लेकिन बाद में वापस ले लिया गया। जेएनयू के चीफ प्रोक्टर प्रो. एचबी बोहिदार ने बताया कि उन्हें एक संगठन विशेष के खिलाफ पोस्टर से कैंपस का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश किए जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने उस पोस्टर को मंगाया। उस पर दो छात्राओं के नाम लिखे थे। प्रशासन ने इस मामले पर प्रोक्टोरियल जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच बुधवार से शुरू की गई है। जांच पूरी होने तक दोनों छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी अगले बुधवार को प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications