युवक ने सौतेली मां-बहन को मारी गोली

सरला ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मनोज और तीन अन्य के खिलाफ साजिश रचने, हत्या व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं झज्जर के गांव कासनी में घरेलू विवाद के चलते मंगलवार हमलावरों ने अल सुबह मां-बेटे को गोली मार दी। गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती घायल 30 वर्षीय सुनील पुत्र हवासिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे तीन भाई अनिल, सुनील और विनोद हैं।
सवा साल पहले विनोद ने सुनील की पत्नी राजबाला की हत्या कर दी थी। इसके बाद विनोद को जेल हो गई। मंगलवार अलसुबह कारौर का संदीप व तीन-चार अन्य युवक वैगनआर कार में आए। विनोद की पत्नी सुजंता भी उनके साथ थी। उन्हानें सुनील और उसकी मां बीरमति पर ताबड़-तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications