दिल्‍ली: ठगी का नया फंडा-सिलेंडर जांच के बदले लूट

Modern thugs duped many in the name of leakage cylinder
दिल्ली (ब्यूरो)। लोन के नाम पर धांधली, टावर लगाने के नाम पर ठगी और इंटरनेट पर लाटरी निकलने के नाम पर ठगी और अब दिल्ली में आया है ठगी का नया फंडा। आपके घर में एक ठग उस समय पहुंचता है जब आप दफ्तर में होते हैं। सभ्य अंदाज मे आपकी पत्नी से कहता है बहन जी आपके यहां जो सिलेंडर आया है वह लीक हो रहा है, हम गैस एजेंसी से आए हैं, आधे घंटे में आपको दूसरा सिलेंडर लाकर देंगे। वह सिंलेंडर लेकर गायब हो जाता है। मंडावली, गणेश नगर, आईपी एक्सटेंशन आदि इलाके में लोगों को बेवकूफ बनाकर अज्ञात गैंग सिलेंडर उड़ा रहा है। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गैंग अपना शिकार बना चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जोशी कालोनी इलाके में बदमाशों ने इसी तरह बुजुर्ग एम चड्डा को चूना लगाया। बुजुर्ग ने बताया कि ठग डिलीवरी मैन की ड्रेस में था। उसने ने आकर बताया कि वह इण्डेन से आया है। शुक्रवार को उनके यहां जो सिलेंडर आया है, वह लीक है। बुजुर्ग ने डिलीवरी मैन को सिलेंडर दिखाया। जांच के बाद उसने बताया कि अंकल इसे गोदाम से बदलकर लाना होगा। मैं आधे घंटे में सिलेंडर लेकर आपके घर आ रहा हूं। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब डिलेवरी मैन वहां नहीं पहुंचा तो उन्होंने जांच पड़ताल की। तब उन्हें ठगी का पता चला।

पिछले कुछ दिनों में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गैंग ने इसी तरह बेवकूफ बनाया। लोगों ने मामले की शिकायत मंडावली समेत पास के थाने में की। स्थानीय गैस एजेंसी मालिकों को कहना है कि इस तरह कोई आपके पास आए तो उस पर भरोसा करके सिलेंडर न ले जाने दें। यदि कोई आता है तो अपनी गैस एजेंसी
से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+