राहुल के घर में अन्ना के गांवावालों की बेइज्जती

कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की कोई मुलाकात नहीं होने वाली है न इस तरह से किसी को बुलाया गया है वहीं सोमवार की रात्रि में कांग्रेस सांसद पीटी थॉमस ने सफाई भी दी कि अन्ना के गांव के प्रधान को राहुल गांधी ने नहीं बुलाया है। थॉमस ने कहा कि अन्ना के गांव के सरपंच खुद राहुल गांधी से मिलना चाहते थे। वहीं, सरपंच गांव के सरपंच जयसिंह मापारी समेत पांच लोगों (रामदास उगले, संपत राव, सुरेश पाठार, भगवान पाठरे) का दावा है कि राहुल उनसे रालेगण सिद्धी के आदर्श गांव बनने की कहानी जानना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद थॉमस ने इस खबर का खंडन किया है।
उधर, राहुल गांधी और अन्ना के गांव के सरपंच के बीच होने वाली मुलाकात पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। क्योंकि अन्ना के गांव के सरपंच से मुलाकात पर राहुल और उनका दफ्तर खामोश है, लेकिन राहुल के करीबी कांग्रेस सांसद पीटी थॉमस के मुताबिक अगर अन्ना के गांव के लोग उनसे मिलकर राहुल से मुलाकात कराने की बात कहेंगे तो वो राहुल के दफ्तर को इसकी सूचना दे देंगे। मिलना न मिलना राहुल के हाथ में है।
अब खबर आयी है कि खुद थामस ने इन सभी लोगों से मुलाकात की है। जबकि राहुल गांधी ने उन्हें समय देने से इनकार कर दिया। इन सबके बीच ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस बदली हुई परिस्थितियों में कुछ ज्यादा झुकी हुई नहीं दिखना चाहती है। पर जिस प्रकार से मेहमानों को बुलाकर कांग्रेस ने बेइज्जत किया है, उससे अन्ना और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि यह सारी बातें अन्ना को पता थी और उन्होंने ही राहुल से मिलने की झंड़ी दी थी। इस बात की खुद तस्दीक गांव के प्रधान ने मीडिया के सामने कही थी।












Click it and Unblock the Notifications