आईएएस ने खोली मायावती के भ्रष्टाचार की पोल

मायावती बनाम आईएएस उत्तर प्रदेश में हालात कुछ ऐसे ही हो गये हैं। ज्ञात हो कि आईएएस अफसर पिछले कुछ समय से विदेश यात्रा पर थीं जब वह वापस आयीं तो उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें निलम्बित कर दिया है। सरकार द्वारा उन पर आरोप लगाया गया कि वह बगैर इजाजत विदेश गयीं थी इसलिए यह कार्यवाही की गयी। जबकि प्रोमिला शंकर ने कहा कि ऐसा नहीं है बल्कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से निलम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे को पास करने के निर्देश दिए गये थे, जबकि योजना के मास्टर प्लान में कई खामियां थीं।
प्रोमिला शंकर ने बताया कि प्रदेश सरकार उन पर लगातार इस बात का दबाव बना रही थी कि वह हकीकत को नजरअंदाज करते हुए प्लान को पास करें लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उनके ऐसा किए जाने मुख्यमंत्री व उनके कई करीबी अधिकारी खासे नाराज थे। इसी बीच उन्होंने विदेश यात्रा की जिसकी जानकारी कई आला अधिकारियों को थी बावजूद इसके सरकार ने जानबूझकर उन्हें निलम्बित किया। प्रोमिला शंकर ने कहा कि सरकार गलत आधार बना रही है। हालांकि सरकार की ओर से मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है तथा यमुना एक्सपे्रेस वे के गोरखधंधे पर भी सरकारी नुमांइदे कुछ नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications